आतंकी यासीन मलिक की पत्नी पाक सरकार में मंत्री, PM की बनी विशेष सलाहकार

आतंकी और अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल मलिक को पाकिस्तान सरकार में मंत्री बनाया गया है। पाक के कार्यवायक पीएम अनवर उल हक की वह विशेष सलाहकार होगी। गुरुवार को मुशाल मलिक ने अनवर उल हक कैबिनेट की शपथ ली।

आतंकी की पत्नी है मुशाल मलिक

मुशाल मलिक अलगाववादी नेता और टेरर फंडिंग मामले में जेल में बंद आतंकी यासीन मलिक की पत्नी है। मुशाल मलिक और यासीन मलिक का निकाह 22 फरवरी, 2009 को रावलपिंडी में हुआ था। साल 2005 में यासीन जब पाकिस्तान गया था तब उसकी मुलाकात मुशाल से हुई थी। मुशाल लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं।

मुशाल मलिक की मां रेहाना मलिक पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की महिला इकाई की सचिव रह चुकी हैं। वहीं, उसके पिता अर्थशास्त्री थे। मुशाल के भाई की बात करें तो वह विदेश मामलों का जानकार है। मुशाल इस्लामाबाद में अपनी बहन के साथ रहती है। अब वह पाक पीएम की विशेष सलाहकार बन गई हैं।

यासीन की रिहाई के लिए कर रही कोशिश

मुशाल मलिक के पति यासीन मलिक इस समय जेल में बंद है। वह टेरर फंडिंग मामले में सजायाफ्ता है। इसके अलावा यासीन पर कई और संगीन मामले चल रहे हैं। यासीन मलिक की रिहाई के लिए मुशाल कोशिश करती रही है। पाकिस्तान के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से लगातार अपील कर रही है कि उनके पति को बचाया जाए क्योंकि वे निर्दोष हैं।

बता दें कि, आज पाकिस्तान में नए कार्यवाहक पीएम अनवर उल हक की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें मुशाल मलिक के अलावा जलील अब्बास जिलानी विदेश मंत्री, सरफराज बुग्ती गृह मंत्री, डॉक्टर श्मशाद अख्तर वित्त मंत्री, जनरल (रि) अनवर अहमद रक्षा मंत्री बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *