ODI WC 2023 England Team Announce:भारत की मेजबानी में होने वाले वनडे विश्वकप (ODI WC) के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम में संन्यास तोड़कर वनडे में वापसी करने वाले बेन स्टोक्स (Ben Stokes) भी शामिल है। इस साल अक्टूबर में भारत में वनडे विश्वकप खेला जाएगा। इस क्रिकेट महाकुंभ की शुरूआत 5 अक्टूबर से होगी। 19 नवंबर को विश्वकप का फाइनल खेला जाएगा।
बेन स्टोक्स की वापसी
विश्वकप का पहला मैच गत चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (Eng vs NZ) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरूआत अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) से होगी। इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पिछला विश्वकप इंग्लैंड में खेला गया था। इस विश्वकप के असली हीरो बेन स्टोक्स निकले थे।
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अकेले दम पर इंग्लैंड को चैंपियन बनाया था। लेकिन एक साल पहले स्टोक्स वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे लेकिन विश्वकप को देखते हुए बेन स्टोक्स संन्यास तोड़कर विश्वकप खेलने भारत आएंगे। हाल ही में एक और इंग्लिश खिलाड़ी एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
विश्वकप के लिए इंग्लैंड की टीम…
जोस बटलर (C), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, गस एटकिंगसन, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, मार्क वुड और क्रिस वॉक्स।