Pakistan Train Accident: पाकिस्तान में बड़ा ट्रेन हादसा, 15 की मौत, 50 घायल

रावलपिंडी: अभी हाल ही में उड़ीसा के बालासोर में भयानक ट्रेन हादसा हुआ था, जिसमें दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अभी-अभी ऐसी ही खबर पाकिस्तान (Pakistan Train Accident)से आ रही है जहां एक ट्रेन की 10 बोगी पटरी से उतर गई। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बता दें कि इस घटना में अभी तक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसके अलावा 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, ये हादसा रविवार को शहजादपुर और नवाबशाह के बीच स्थित सहारा रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। जहां रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस(Hazara Express)की 10 बोगियां पटरी से उतरी गई। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 15 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं 50 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए नवाबशाह के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि ये ट्रेन की बोगी पटरी से क्यों उतरी, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है जिसकी जांच अधिकारियों द्वारा की जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरु किया। पुलिस का कहना है कि प्रभावित बोगियों में से यात्रियों को निकाल लिया गया है। नजदीकी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

मिली जानकारी के मताबिक, हादसे का शिकार हुई हाजरा एक्सप्रेस में वही इंजन इस्तेमाल किया गया था, जो इसी साल मार्च में हवेलियां से कराची जाने वाली ट्रेन में लगा था। बता दें कि वह ट्रेन भी रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से भीषण हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *