नोएडा:फ्रांस की Robert de Sorbon university से मुकेश राजपूत को बड़ा सम्मान मिला है।देश के बड़े चेहरों के साथ इस फ्रेंच यूनिवर्सिटी ने उन्हें मीडिया जगत में उनकी बेहतरीन उपलब्धि के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। पेटीएम के सीईओ और फाउंडर विजय शेखर शर्मा , वेब ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र सिंह राजू समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य 58 लोगों को भी Ecole Supéríeure Robert de Sorbon university ने अलग से सम्मानित किया है। इससे पूर्व राजनीतिज्ञ ओम बिड़ला, भूपेश बधेल, फिल्म अभिनेता सोनू सूद, क्रिकेटर हरभजन सिंह और सिंगर दलेर मेंहदी को भी अपने अपने क्षेत्र में मानद उपाधि का सम्मान मिल चुका है।
मीडिया जगत में बनाई अलग पहचान
हिमाचल की राजधानी शिमला में एक साधारण से परिवार में जन्मे श्री मुकेश राजपूत ने मीडिया जगत में एक अलग पहचान बनाई है। विलक्षण प्रतिभा और वाकपटुता के मालिक श्री मुकेश राजपूत ने अपने कॉलेज के समय में ही ऑल इंडिया रेडियो में अपनी आवाज का जादू बिखेर कर अपनी प्रतिष्ठा हासिल कर ली थी। जिस उम्र में युवा मौज मस्ती में डूबे रहते थे उस किशोर अवस्था में शिमला के दूरदर्शन में भी कई डॉक्यूमेंट्री को निर्देशित और प्रोडक्शन कर अपने जीवन यापन से लेकर नया मुकाम हासिल कर लिया था। उनकी यही प्रतिभा बाद में विभिन्न राष्ट्रीय चैनल में बतौर ख्यातिप्राप्त एंकर्स/रिपोर्टर की भूमिका में झलकती दिखाई दी।
सूर्या समाचार की सशक्त टीम को खड़ा किया
टीवी 18 हिमाचल हरियाणा चैनल में बतौर संपादक श्री मुकेश राजपूत के दो बड़े चर्चित शो चक्रव्यू और बिग बुलेटिन ने उन्हें मीडिया जगत का एक जाना माना चेहरा बना दिया। मौजूदा वक्त में श्री मुकेश राजपूत सूर्य समाचार के एडिटर इन चीफ है। श्री मुकेश राजपूत ने अपने पूर्व अनुभव और छवि के बलबूते सूर्य समाचार चैनल के संपादन और उसकी एक सशक्त टीम को खड़ा करने में सफलता हासिल की है।
संक्षिप्त परिचय
श्री मुकेश राजपूत का जन्म 4 अक्टूबर 1971 को शिमला के एक साधारण परिवार में हुआ। इनकी अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV हाई स्कूल लक्कड़ बज़्ज़ार , राजकीय महविद्यालय चौड़ा मैदान में ही हुई। उन्होंने 1997 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एम. टी. ए. एवं 2002 जनसंचार की उपाधि प्राप्त की।
साल 1995 से श्री मुकेश राजपूत दूरर्दशन शिमला के साथ जुड़े जहां पर इन्हे उद्घोषक और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति एवं अन्य विषयों पर दस्तावेज़ी फिल्में बनाने का अवसर मिला।2004 में यह शिमला से चंडीगढ़ चले गए और वहां पर मीडिया जगत में कदम रखा। इन्होंने अपने मीडिया करियर की शुरूआत सहारा समय राष्टीय न्यूज़ चैनल में पंजाब हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के ब्यूरो चीफ के तौर पर की। इसके बाद इन्होने 2014 तक विभिन न्यूज़ चैनल जैसे वौइस् ऑफ़ इंडिया , P7 न्यूज़ में भी ब्यूरो चीफ के तौर पर अपनी सेवाएं दी।
2014 में इनको ETV /News 18 हरियाणा का सम्पादक नियुक्त किया गया जहाँ पर इनके कार्यक्रम चक्रव्यूह और बिग बुलेटिन ने इन्हे अलग पहचान दिलवायी। चक्रव्यूह में इनके बेबाक सवालों को दर्शकों ने बहुत सरहाया। 2021 से श्री मुकेश राजपूत सूर्या समाचार में मुख्य संपादक के पद पर कार्यरत है।
निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित
श्री मुकेश राजपूत को कई संस्थाएं इनके बेबाक अंदाज़ और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए सम्मानित कर चुकी हैं। इन्हे हिमाचल प्रदेश के जनसंचार से जुड़े त ठाकुर वेदराम पुरूस्कार और हिमोत्कर्ष आदि श्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।