नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के कारण स्थिति तनावपूर्ण है। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शहर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। वहीं अब बरजंग दल और अन्य संगठनों के तीन नामजद सहित 12 अन्य पर पुलिस नेभड़काऊ भाषण देने के आरोप में केस दर्ज किया है।
दरअसल, नूंह हिंसा मामले को लेकर बजरंग दल व अन्य संगठनों के कार्यकताओं ने तीन दिन पहले हांसी शहर के बाजारों में रोष प्रदर्शन निकाला था। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ कुछ युवकों ने भड़काऊ भाषण दिया था। रोष प्रदर्शन के दौरान भाषण में उन्होंने एक समुदाय के लोगों पर निशाना साधते हुए दो दिन में हांसी छोड़ने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर हांसी पुलिस नेभड़काऊ भाषण देने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है।
हांसी एसपी के अनुसार
मामले में एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि नूंह में हिंसा के विरोध में बुधवार को नूंह में हुई हिंसा के कारण हांसी शहर में किए हिंदू संगठनों के द्वारा निकाले गए रोष प्रदर्शन में की गई अपनी बयानबाजी को लेकर हांसी पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में बजरंग दल के नेता कृष्ण गुर्जर सहित तीन लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गौरतबल है कि31 जुलाईकोप्रदेशकेनूंहमेंविश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा हो गई जिसकी आग अब तक जल रही है। इस हिंसा में दो होम गार्डस समेत 7की मौत हो गई, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।डीजीपी पीके अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम गठित की गई है। वहीं कानून व्यवस्था बनाने को लेकर केन्द्र से हरियाणा को अर्धसैनिक बलों की 20 कम्पनियां दी गई हैं।