Akshay Kumar OMG 2: सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर चलाई कैंची, अक्षय के भगवान शिव वाले किरदार समेत कई बड़े बदलाव

शुभम रावत-

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म OMG 2 के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इससे पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में कई बड़े बदलाव किए है।

सेंसर बोर्ड नेOMG 2 पर चलाई कैंची

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ओएमजी-2 काफी समय से सेंसर बोर्ड के झंझटों में अटकी थी। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया था, लेकिन अब इस फिल्म में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। सेंसर बोर्ड को फिल्म में अक्षय कुमार के किरदार से थोड़ी समस्या थी।

अक्षय के किरदार समेत कई बदलाव

दअरसल अक्षय कुमार पहले इस फिल्म में भगवान शिव के किरदार में थे। फिल्म में सेक्स एजुकेशन को लेकर कई डॉयलाग और दृश्य रखे गए हैं। किसी धर्म विशेष की भावना को ठेस ना पहुंचे इसके लिए सेंसर बोर्ड ने अक्षय कुमार के किरदार को बदलने को कहा था। अक्षय अब ओएमजी -2 में भगवान शिव के दूत के अवतार में नजर आएंगे।

-शिव भगवान के दूत द्वारा बोले जाने वाले डायलॉग मैं टांग क्यों अड़ाऊं… में भी बदलाव किया गया है।

-फिल्म में भगवान शिव के दूत द्वारा अध्यात्म में लील रहने वाले और नहाने के दृश्यों में भी बदलाव किये गये हैं।

-फिल्म में एक जगह पर शिव के दूत द्वारा एक डायलॉग बोला जाता है -बड़े बाल देखकर… रुपये मिलेंगे। इस डायलॉग को भी सेंसर बोर्ड ने बदल दिया है।

-भगवान को प्रसाद के रूप में शराब चढ़ाने को लेकर व्हिस्की, रम जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है, इन्हें मदीरा से रिप्लेस कर दिया गया है।

-फिल्म में एक जगह पर डायलॉग है हाई कोर्ट… मजा आएगा। इस डायलॉग को संवैधानिक बॉडी की गरीमा के खिलाफ़ बताते हुए इस बदलने का निर्देश हाई कोर्ट ने दिया है।

-कोर्ट की ही सुनवाई के दौरान महिला की योनी… हवन कुंड है, इस डायलॉग के बोले जाने के साथ ही किये जाने वाले अश्लील तरह के इशारे में भी बदलाव किये गये हैं।

-कोर्ट में जज द्वारा सेल्फ़ी लेने के दृश्यों को भी हटा दिया गया है।

-फिल्म के डायलॉग में से सत्यम शिवम् सुंदरम जैसे शब्दों को भी हटा दिया गया है।

बता दें अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *