PM Narendra Modi: पीएम मोदी आज करेंगे NDA के सांसदों के साथ बैठक, चुनावी जीत का देंगे गुरुमंत्र

शुभम रावत

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एनडीए के सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे। लखनऊ, गोरखपुर, काशी समेत कई क्षेत्र के सांसदों के साथ उनकी बैठक होगी। इस दौरान पीएम मोदी सभी सांसदों को चुनाव में जीत का मंत्र देंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज

2024 लोकसभा चुनाव को अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष तैयरियाें में जुट गया है। NDA बनाम INDIA की चुनावी लड़ाई में दोनों पक्ष जमकर ताल ठोक रहे हैं।बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। इसके मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को पीएम मोदीएनडीए के सभी सांसदों से मुलाकात कर रहे हैं।

कौन-कौन होगा बैठक में शामिल ?

जानकारी के अनुसार आज पीएम मोदी की सांसदों के साथ होने वाली बैठक मेंगृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक की मेजबानी महेंद्र नाथ पांडेय औरअपना दल की अनुप्रिया पटेल करेंगी।

पीएम मोदी सांसदों को देंगे जीत का मंत्र

बीजेपी ने आगामी चुनावों को लेकर कमर कस ली है। पीएम मोदी की केंद्र सरकार लगातार तीसरी बार देश में कमल खिलाने के मकसद से अपनी स्थिति को और मजबूत कर रही है। लोकसभा की सभी 430 सीट पर वो अपने सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी जमीन को मजबूत करने का गुरुमंत्र दे रही है। इसी कड़ी में पीएम मोदी आज एनडीए के सांसदों को चुनावी मैदान में उतरने से पहले जीत का मंत्र देंगे।

यूपी की 80 सीट पर बीजेपी की पैनी नजर

उत्तर-प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर भाजपा की पैनी की नजर है। क्योंकि सत्ता की सबसे बड़ी कुर्सी का रास्ता यहीं से होकर जाता है। पीएम मोदी खुद वाराणसी लोकसभा सीट से सासंद है। ऐसे में वो आजअवध और काशी क्षेत्र के सांसदों के साथ मुलाकात करके उन्हें जीत का मंत्र देंगे। बता दें इससे पहले सोमवार को भी पीएम मोदी ने यूपी के सांसदों के साथ मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *