Bhagwa Yatra Violence Update: हरियाणा केमेवात में सुलगी हिंसा की आग अब जिलों के बाद दूसरे प्रदेश में भी पहुंच गई।मंगलवार को राजस्थान के भिवाड़ी में मीट की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।
भिवाड़ी में तोड़फोड़
भिवाड़ी के अलवर बाईपास पर स्थित मीट की दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान दुकानदार मौके से जान बचाकर भागे। उपद्रवियों ने न सिर्फ दुकानों में तोड़फोड़ की, बल्कि उसमें रखे सारे सामान को इधर-उधर फैला दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और उपद्रवियों को तितर-बितर किया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीट की दुकानों के सामने लगे टीन शेड को तोड़ा गया है। जैसे ही पुलिस को उपद्रवियों के उत्पात की जानकारी पुलिस को मिली, ठीक वैसे ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस की जानकारी मिलने के बाद उपद्रवी एक मॉल में घुस गए और पुलिस ने मॉल को घेरकर करीब आधा दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया।
यूपी और राजस्थान में अलर्ट
इधर, हरियाणा के बाद राजस्थान और यूपी में अलर्ट जारी कर दिया। सोमवार को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा की आग धीरे-धीर प्रदेश के कई जिलों में फैल गई और आज राजस्थान में भी हिंसक घटना सामने आई। राजस्थान और यूपी राज्य की सीमा हरियाणा से लगती है इसलिए दोनों राज्यों में अलर्ट जारी किया गया।
गौरतलब है कि सोमवार को हरियाणा के नूंह जिले में एक शोभायात्रा को रोकने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद शरारती तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया था। इसके बाद दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी और आगजनी हुई। नूंह में हुई हिंसा में दो होमगार्ड समेत 5 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनभर पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।