शुभम रावत-
मुंबई:महाराष्ट्र के पालघर में चलती हुई जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन मेंताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक आरपीएफकांस्टेबल ने अपने सीनियर एएसआई पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना को अंजाम देकर पुलिसकर्मी चलती ट्रेन से कूद गया।
ASI समेत तीन यात्रियों की मौत
यह सनसनीखेज घटना 31 जुलाई तड़के 5 बजे की है। जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेनके B 5 कोच में RPF कांस्टेबल ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।इस घटना में एएसआई समेत 3 यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई।
पुलिस के जवानों में हुई कहासुनी
बताया जा रहा है, ट्रेन में दो जवानों चेतन और तिलक राम मेंकिसी बात को लेकर तनातनी और कहासुनी हो गई थी।जिसके बाद कांस्टेबल ने गुस्से में आग बबूला होकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में एसआई समेत तीन यात्रियों ने दम तोड़ दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद कांस्टेबल चलती ट्रेन से कूद गया। वहींफायरिंग की जोरदार आवाज सुनकर ट्रेन में कोहराम मच गया। जिसकी वजह से कुछ यात्री भयभीत होकर चलती ट्रेन से कूद गए।
जवान को किया गया गिरफ्तार
पश्चिमी रेलवे ने इस घटना पर अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, पालघर स्टेशन पार करने के बाद एक आरपीएफ कांस्टेबल ने चलती जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर गोलीबारी कर दी। उसने एक आरपीएफ एएसआई और तीन अन्य यात्रियों को गोली मार दी। इसके बाद दहिसर स्टेशन के पास वह ट्रेन से बाहर कूद गया। आरोपी सिपाही को हथियार समेत हिरासत में ले लिया गया है।
मानिसक तनाव में है RPF कांस्टेबल
सूत्रों के मुताबिक आरपीएफ कांस्टेबल चेतन अपने ट्रांसफर के चलते गुस्से में था। जिसकी वजह से वोमानसिक तनाव से गुजर रहा था।साथ ही चेतन पारिवारिक तनाव में भी था। इस घटना में मारे गएमृतकों के शवों को पुलिस ने बोरिवली में उताकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।