सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी आएगा भारत, अजरबैजान पहुंची दिल्ली पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई का है भांजा

Sidhu Moosewala Hatyakand: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड कामुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भांजासचिन बिश्नोई को भारत लाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो गई है। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के एक एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत करीब चार अधिकारियों की टीम इसमें शामिल है।

कानूनी प्रक्रिया पूरी

गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को प्रत्यर्पण कर भारत लाए जाने के दस्तावेजों की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है और अब उसे दो से तीन दिन के भीतर दिल्ली लाया जाएगा। बता दे कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को अजरबैजान में एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की बनाई योजना

सचिन बिश्नोई जरायम की दुनिया का एक बड़ा नाम है। वह भारत में कई बड़ी आपराधिक घटनाओं में शामिल हुआ। सचिन बिश्नोई ने ही मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की योजना बनाई थी। वह वारदात से पहले दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अजरबैजान भाग गया था। मूसेवाला की हत्या के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

कई मामलों में होगी गहन पूछताछ

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सचिन के दिल्ली आने के बाद कई बड़े मामलों को सुलझाया जाएगा। हाल के दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में कारोबारियों से लॉरेंस के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले भी आए थे। इसमें सचिन की भूमिका सामने आई है। जून माह में दुबई के एक कारोबारी से भी सचिन ने 50 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इन सब मामलों के सिलसिले में भी दिल्ली पुलिस सचिन से गहन पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *