RARKPK: फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र और शबाना के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री

मुंबई: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्मरॉकी और रानी की प्रेम कहानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में इस फिल्म का आज दूसरा दिन रहा। इस फिल्म मेंवेटरन एक्टर धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने भी अहम भूमिका निभाई है। धर्मेंद्र और शबाना की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।

धर्मेंद्र-शबाना की जोड़ी हिट

करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना के ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म में शबाना और धर्मेंद्र की लव स्टोरी का एक एंगल है।वो दोनों फिल्म में बिछड़े हुए प्रेमियों के रोल में हैं जो सालों बाद फिर से मिलते हैं। जिसकी वजह बनते हैं रॉकी और रानी। इसफिल्म में जया बच्चन ने धर्मेंद्र की पत्नी का रोल निभाया है।

शुक्रवार को हुईरानी की स्पेशल स्क्रीनिंग

रॉकी और रानी की प्रेम कहानीफिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में शुक्रवार को रखी गई थी। जिसकीस्क्रीनिंग परफिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। इस मौके पररणवीर सिंह का परिवार, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, जावेद अख्तर, गौरी खान, शबाना आजमी, अभिषेक बच्चन, श्रेवता बच्चन, विक्की कौशल अपनी पत्नी कैटरीना के साथ पहुंचे। वहीं फिल्म की स्क्रीनिंग पर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान शामिल नही हो सके।

रणबीर ने की रणवीर की तरीफ

एक्टर रणबीर कपूर भी अपनी पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म देखने पहुंचे। इस दौरानरणवीर सिंह ने रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होनें कहा की जब रणबीर ने उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखी तब उन्होनें मेरी एक्टिंग की काफी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *