India vs West Indies Test 2023: डोमिनिका में 13 साल बाद टेस्ट मुकाबला, यहां होगा लाइव टेलीकास्ट

नई दिल्ली:भारत का अगला मिशन यानि वेस्टइंडीज दौरे की शुरूआत12 जुलाई से होने जा रही है। यहां टीम इंडिया कैरिबियाई टीम के साथ 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। कल से दोनों टीम के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा।डोमिनिका के मैदान में 13 साल बाद कोई टेस्ट मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है।

डोमिनिका में13 साल बाद होगा टेस्ट मुकाबला

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर खुद को मजबूत करने में जुट चुकी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में जीत के साथ दौरे का आगाज करना चाहेगी। पिछले 13 साल में यह पहली बार होगा जबडोमिनिकाके विंडसॉर पार्क मेंदो टीमों के बीच कोई टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।आखिरी बार साल 2011 में इस मैदान पर मुकाबला ड्रॉ छूटा था। भारतीय टीम यहां अब तक एक ही मैच खेल पाई है।

कैसा होगा पिच और मौसम का मिजाज ?

विंडसर पार्क की पिच की बात करें तो यहबल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। इस पिच परस्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है क्योंकि यहां कि पिच पर टर्न के साथ बाउंस भी देखने को मिलता रहा है। टेस्ट के पांचों दिन 12-16 जुलाई के बीच थोड़ी-बहुत बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान मौसम उमस भर रहेगा।

यहां उठा सकते है मैच का आनंद

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैचभारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।जिसका टीवी पर सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। डीडी स्पोर्ट्स अलग-अलग भाषाओं में मैच का प्रसारण करेगा। यह फ्री डीटीएच पर ही देखा जा सकता है।वहीं, ऑनलाइन यह मैच जियो सिनेमाऔर फैनकोड पर देखा जा सकता है। जियो सिनेमा एप या वेबसाइट पर फ्री में मैच को देख पाएंगे।

भारत की टेस्ट टीम:रोहित शर्मा (कप्तान),अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान),केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर),शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद, सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम:क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफर, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाजे, रहकीम कॉर्नवेल, जोशुआ डीसिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, केमार रेमाच, शेनॉन गैब्रियल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *