मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान मंगलवार को एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक वो अमेरिका में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया।
शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए एक ऐसी खबर आई जो उन्हें दुखी कर देगी। दरअसल किंग खान का एक रोड एक्सीडेंट हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख अमेरिका केलॉस एंजिल्स में शूटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनके नाक में चोट लग गई।
किंग खान की हुई सर्जरी
ईटी टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान एक फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका में हैं, जहां सड़क हादस में उनकी नाक में चोट लगी गई। जिसके कारण उनकी नाक से तेजी से खून बहना शुरू हो गया। शाहरुख को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनके नाकी कीछोटी सी सर्जरी की।
भारत वापस लौटे शाहरुख
रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान कीनाक की सर्जरी के बाद अब वो ठीक महसूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान हुई इस घटना के बादशाहरुख खान वापस भारत लौट आए हैं।