भारतीय महिला टीम के हेड कोच हो सकते हैं अमोल मजूमदार

नई दिल्ली:बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अगला हेड कोच चुनने की कवायद तेज कर दी है।सोमवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने मुंबई में शॉर्ट लिस्टेड कैंडिडेट्स का इंटरव्यू लिया। बताया जा रहा है किअब रमेश पोवार की जगह दूसरा पूर्व खिलाड़ी टीम में कोचिंग की भूमिका संभालेगा।

CAC ने लिएकैंडिडेट्स के इंटरव्यू

इंडियन वूमेन्स टीम को 9 जुलाई से बांग्लादेश दौरे पर रवाना होना है। भारतीय टीम इस दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड टीम के लिए एक हेड कोच नियुक्त करना चाहता है। जिसके लिए क्रिकेट एडवाजरी कमेटी कैंडिडेट्स के इंटरव्यू ले रही है।

अमोल मजूमदार हो सकते हैं हेड कोच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कोच का पद खाली है।पिछले साल दिसंबर में रोमेश पोवार को हेड कोच केपद से मुक्त किया गया था। जानकारी के मुताबिक अब भारतीय टीम को अपना नया कोच अमोल मजूमदार के रूप में मिल सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मजूमदार ने CAC के मेंबर्स अशोक मल्होत्रा, जतिन प्रांजपे और सुलक्षणा नाइक को काफी प्रभावित किया है।

मजूमदार के नाम 14 हजार रन

अमोल मजूमदार ने लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट खेला। उन्होंने इस दौरान14 हजार से भी ज्यादा रन बनाए।मजूमदार ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 171 मैचों में 48.13 की औसत से 11,167 रन बनाए।हालांकि दुर्भाग्यवश मजूदमार को कभी भी भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिल सका।

मजूमदार का कोचिंग अनुभव

अमोल मजूमदार के कोचिंग अनुभव की बात करें तो वोमुंबई रणजी टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। साथ ही मजूमदार आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम के साथ काम कर चुके हैं।

2 साल का हो सकता है कॉन्ट्रैक्ट

जानकारी के मुताबिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में मजूमदार का दो साल का अनुबंध हो सकता है।इस दौरान उनके ऊपर भारतीय टीम कोविश्व कप का खिताब दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। यह टी20 विश्व कप अगले सालसितंबर-अक्तूबर के बीचबांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *