Haryana: डॉक्टर्स डे पर सीएम का निरोगी हरियाणा के लाभार्थियों से संवाद, बोले- ‘इलाज से बेहतर सावधानी’

Haryana CM Manohar Lal:डॉक्टर्स डे के मौके पर हरियाणा में एक विशेष चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सीएम मनोहर लाल ने निरोगी हरियाणा योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम किया। जिससे प्रदेश के हर नागरिक को समय पर इलाज मिल सके और वह स्वस्थ रह सके। डॉक्टर्स डे पर सीएम ने डॉक्टर्स की जमकर तारीफ की।

30 लाख लोगों को मिला लाभ

संवाद के दौरान सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता सभी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है। निरोगी हरियाणा के तहत 30 लाख लोगों को लाभ मिला है। इस योजना के अंतर्गत जब लोगों की जांच की गई तो 2 लाख 13 हजार लोगों में बीमारियां मिली। ज्यादातर लोगों में एनीमिया की बीमारी पाई गई। प्रदेश के डॉक्टर्स की मेहनत से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिला है।

प्रदेश में अब स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर- सीएम

विशेष चर्चा कार्यक्रम में सीएम ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि अब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हुई है। निरोगी हरियाणा योजना के तहत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही है। लेकिन हमें स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि इलाज से बेहतर सावधानी होती है।

सीएम ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों की तारीफ करते हुए कहा कि हम डॉक्टर को भगवान का दर्जा देते हैं। कोविडकाल में डॉक्टर सैनिक की तरह आए और लोगों की जान बचाई। डॉक्टर्स की मेहनत की वजह से ही हम कोरोना पर नियंत्रण रखने में कामयाब हुए हैं। लेकिन हमें स्वस्थ रहना और स्वस्थ होने में अंतर को समझना होगा। नैतिक जिम्मेदारियों को समझते हुए हमें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *