Bihar News:सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, डोमिसाइल नीति लागू करने की कर रहे हैं मांग

पटना: बिहार शिक्षक बहाली प्रक्रिया में बदलाव के बाद से ही शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि बिहार सरकार डोमिसाइल नीति लागू करें। इसी मांग को लेकर आज प्रदेशभर के करीब 2000 से अधिक शिक्षक अभ्यर्थी राजधानी पटना में राजभवन मार्च के लिए गांधी मैदान में जमा हुए। इसके बाद वे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राजभवन की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

दरअसल, बीते मंगलवार (26 जून) को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें 25 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इस दौरान बिहार राज्य स्कूल शिक्षक भर्ती 2023 के नियमों में भी बदलाव किया गया। नए नियमावली के तहत अब दूसरे राज्य के पात्र व्यक्ति भी बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकता है। अब अभ्यर्थी का बिहार से होना जरूरी नहीं है। सरकार के इसी फैसले का जमकर विरोध हो रहा है। इसके साथ ही ये मांग की जा रही है कि सरकार नए नियमों को वापस लें।

इस नियम के विरोध में आज शिक्षक अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि बिहार सरकार जल्द से जल्द डोमिसाइल नीति लागू करें। इससे रोड पर अफरातफरी मच गई। कई अभ्यर्थी चोटिल हो गए। इस दौरान समझाने के बाद जब अभ्यर्थी नहीं रुके तो पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। आक्रोशित शिक्षक अभ्यर्थियों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने दो दर्जन से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया हैजिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें किशिक्षा विभाग ने पहले ही शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए एक आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि नई शिक्षा नियमावली का विरोध करने वालों के खिलाफ आचार संहिता के तरह कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *