धर्मेंद्र की पहली पत्नी से कभी क्यों नहीं मिली हेमा मालिनी ? सालों बाद बताई इसकी वजह

मुंबई: बॉलीवुड की वेट्रेन अभिनेत्री और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कभी भी अपने पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की पहली पत्नी को लेकर कोई भी बात नहीं की। अब सालों बाद उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों वो अपने पति की पहली पत्नी से ना तो कभी मिली और ना ही बात की।

धर्मेंद्र और हेमा की हिट जोड़ी

सिनेमा की सबसे हिट जोड़ी में से एक हेमा और धर्मेंद्र की जोड़ी रही। दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर शोले समेत कई फिल्मों में साथ में काम किया जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। फिल्मों में साथ काम करने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र की बीच नजदीकियां बढ़ी । धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और पिता भी बन चुके थे। लेकिन समय के साथ हेमा के साथ उनका प्यार और गहरा होता गया। जिसके बाद धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के रहते हेमा मालिनी से शादी कर ली।

धर्मेंद्र की पहली पत्नी से कभी नहीं मिली हेमा

हेमा मालिनीने धर्मेद्र से शादी करने के बाद कभी भी उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर को लेकर कोई भी बात नहीं की। इसके अलावा वो ना ही कभी धर्मेद्र की पहली पत्नी से मुलाकात की और ना ही उनसे कभी बात की।अब सालों बाद हेमा ने खुलासा किया है कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से कभी क्यों नहीं मिली हैं।

हेमा ने बताई प्रकाश कौर से ना मिलने की वजह

हेमा ने मालिनी ने कहा, मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धर्मजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो कुछ भी किया, मैं उससे खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई, जैसे कोई भी पिता निभाएगा। मुझे लगता है कि मैं इससे खुश हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वोधर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का बहुत सम्मान करती हैं। हालांकि, उन्होंने कभी प्रकाश से बात नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *