नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बंगले का CAG ऑडिट होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की सिफारिश परकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने केजरीवाल के बंगले पर रेनोवेशन में आए खर्च को लेकर स्पेशल सीएजी ऑडिट का आदेश दिया है।
सरकारी बंगले पर खर्च किए गए 45 करोड़
सीएम केजरीवाल के सरकारी बंगले में रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च करने का मामला सामने आया था। एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने केजरीवाल के घर मेंस्टिंग ऑपरेशन किया था। चैनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि केजरीवाल के सरकारी आवास में 8-8 लाख रुपये का एक पर्दा लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि केजरीवाल के सरकारी बंगले के लिए एक करोड़ के कुल 23 पर्दों का ऑर्डर किया गया था। इसके अलावा वियतनाम से 1 करोड़ 15 लाख रुपये के मार्बल का भी घर के रेनोवेशन के लिए मंगाए गए थें।
बीजेपी ने बोला था केजरीवाल पर हमला
सीएम आवास पर रेनोवेश में 45 करोड़ रुपये खर्च करने के मामले पर बीजेपी ने सीएम केजरीवाल को घेरने की योजना बना ली। बीजेपी नेताओं ने आम आदमी पार्टी के मुखिया से रेनोवेशन के खर्च के हिसाब-किताब की सारी जानकारी मांगी थी।इस पूरे मुद्दे पर जमकर राजनीति शुरू हो गई। बीजेपी और आप के बीच जबरदस्त जुबानी जंग छिड़ गई थी। बीजेपी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रेनोवेशन को लेकर कई गंभीर आरोप मढ़े थे।
आपने दी थी मामले पर सफाई
इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी ने सफाई भी दी गई थी। आप सांसद और पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने कहा था कि जिस घर में सीएम केजरीवाल रहते हैं वह 1942 में बना था। चड्डा का कहना था कि घर के अंदर से लेकर बेडरूम तक छत से पानी टपकता था।लोक निर्माण विभाग ने इसका ऑडिट भी किया था।