Himachal Cloud Burst: हमीरपुर सहित इन जगहों पर बादल फटने से तबाही, लैंडस्लाइड के कारण मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद

शिमला: इन दिनों देश में प्रकृति का कोहराम जारी है। कहीं लोग सूखे और गर्मी की मार से परेशान है तो कहीं बाढ़ से लाखों लोगों की जिंदगियां तबाह हो गई है। इस बीच हिमाचल प्रदेश से खबर आ रही है जहां सोलन के अर्की, शिमला के रामपुर और हमीरपुर में बादल फटनेसे भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने के कारण हुई भारी बारिश से कहीं नदिया उफान मार रही है तो कहीं लैंडस्लाइड की घटनाएं हो रही हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत भी हो गई। साथ ही 5 बकरियों की मौत और 16 लापता हैं।

करीब 2.5 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

हमीरपुर और रामपुर में बादल फटने के कारण घर और गाड़ियों भी काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान सूबे में करीब 2.5 करोड़ की संपत्ति को बारिश से नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट की मानें तोबारिश की वजह से 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि 13 घर गिर गए, वहीं 12 वाहनों को नुकसान और 5 गौशालए, एक प्राइमरी स्कूल जमीदोज हो गया है। वहीं चंबा के भरमौर में होली सड़क मार्ग पर खड़ामुख में एक कार नदी में गिरी है। कार में सवार लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ का 27 सदस्यीय दल खड़ामुख पहुंच गया है। हालांकि अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।

मनाली-चंडीगढ़ हाईवे बंद

बता दें कि इस दौरान यातायात पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है। लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण मनाली-चंडीगढ़ हाईवे 3 जगह पर बंद है। दरअसल, रविवार को शाम के समय मंडी जिला के चार मील, सात मील और खोतीनाला के पास लैंडस्लाइड होने के कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। फिलहाल, हिमाचल में अगले आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने आगे भी अधिक बारिश का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *