मौसम की तरह ठंडे हो गए हैं माफिया, कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा- बोले सीएम योगी

नोएडा: उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने जिले में 1718.66 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। नोएडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) पहुंचे। यहां उन्होंने यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर समेत तीन अन्य सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया।

1718.66 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

सीएम योगी आज सुबह साढ़े करीब 10 बजे नोएडा स्टेडियम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने 1718.66 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाएं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पुलिस को दी जाने वाली 55 गाड़ियों के साथ वायु प्रदूषण से रोकथाम के लिए वाटर स्प्रिंकलर की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा सीएम योगी ने सेक्टर-121 स्थित पर्थला गोल चक्कर के ऊपर केबल सस्पेंशन ब्रिज का भी उद्घाटन किया। इस ब्रिज को आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोटा- सीएम योगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान आज आपातकाल के 48 साल पूरे होने पर इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज से 48 साल पहले कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया था। सीएम योगी ने कहा कि उस वक्त मुखर आवाजों में एक नाम पत्रकार रामनाथ गोयनका का भी था। आज उनके नाम से एक मार्ग का लोकार्पण का अवसर प्राप्त हुआ।

माफिया हो गए ठंडे-सीएम योगी

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान यूपी के माफियाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज आज जैसे पश्चिमी यूपी का मौसम ठंडा हो गया है वैसे ही उत्तर प्रदेश में माफिया ठंडे पड़ गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *