मुंबई:बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी बरसी है।14 जून 2020 को मुंबई स्थित फ्लैट में उनकी डेड बॉडी पंखे से लटकी पाई गई थी। सुसांत सिंह की मौत ने उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री को गहरे शोक में डाल दिया। आज भी फैंस उन्हें बेहद मिस करते हैं।
सुशांत की मौत मिस्ट्री अब तक नहीं सुलझी
सुशांत सिह की मौत के बाद से अब तक उनकापरिवार गहरे सदमे में है। उनकी मौत कीमिस्ट्री अब तक नहीं सुलझ पाई है। सुशांत की मौत ने कई सवाल उठाए। आखिर किन परिस्थितियों में सुशात सिंह की मौत हुई। क्या वो मानसिक रुप से बहुत परेशान थें। अगर हां तो फिर उनकी इस हालत का जिम्मेदार कौन था। ऐसे कई सवाल है जिनका जवाब अब तक नहीं मिल सका है।उनकी मौत के 3 साल के बाद भी फैंस उन्हें बेहद मिस करते हैं। आज सुशांत की तीसरी बरसी है। फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं और अपने फेवरेट एक्टर के लिए इमोशनल पोस्ट भी कर रहे हैं।
हत्या या आत्महत्या?
सुशांत सिंह की बॉडी उनकी फ्लैट में पंखे से लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने जांच के बाद कहा कि यह सुसाइड का मामला है। लेकिन सुंशात के परिवार को इस बात का बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि वो सुसाइड कर सकते हैं। उनके फैंस का भी यही मानना है कि सुशांत का मर्डर हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर जंतर मंतर तक, यहीं नारा लगा कि किसी भी हाल में सुशांत के कातिलों का पता लगाओ।
CBI ने नहीं सौंपी क्लोजर रिपोर्ट
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। इसके बाद ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद 5 अगस्त 2020 को केंद्र सरकार ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने की स्वीकृति दे दी। जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने भी 19 अगस्त को इस पर मुहर लगा दी। इसके बाद इस केस की जांच चलती रही। हालांकि सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट अब तक नहीं सौंपी है।