Haryana: किसानों के लिए राहतभरी ख़बर, आज से खुल गया ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, खराब फसलों के लिए कर सकेंगे अप्लाई

Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए राहतभरी ख़बर सामने आई है। प्रदेश में आज से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुल गया है। इस पोर्टल पर अब किसान खराब फसलों के मुआवजा के लिए अप्लाई कर सकेंगे। बारिश और ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजा के लिए किसानों को अब भटकना नहीं पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि कुछ इस असमंजस में हैं कि उनका वेरिफिकेशन सही हुआ या नहीं तो वे भी अब अपनी शिकायत जल्द से जल्द दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा एक बात और सामने आई है कि सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई तो उक्त किसान को लंबित मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

67 हजार किसानों को मिला लाभ

जानकारी के लिए बता दे कि अब तक प्रदेश के करीब 67 हजार किसान 181 करोड़ रुपये का मुआवजा प्राप्त कर चुके हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि अब किसान को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। सरकार कदम से कदम मिलाकर किसान के साथ खड़ी है।

डिप्टी सीएम का कहना है कि सरकार किसानों को जमीन में साझेदारी पर भी राहत देने का काम करेगी। सरकार ने ये भी तय किया गया है किअगर किसी एकड़ में 100 साझेदार हैं तो कम से कम 500 रुपए का मुआवजा तो दिया ही जाएगा।

18 जिलों में हुई थी फसल खराब

हरियाणा में मार्च और अप्रैल महीने में 2.09 लाख एकड़ की फसल बेमौसम बारिश के कारण खराब हुई थी। रबी की फसल भी बारिश और ओले की वजह से काफी प्रभावित हुई थी। 18 जिलों की 2.09 लाख एकड़ की फसल नष्ट हुई थी। गेहूं, सरसों और तरोई की फसलों के लिए का नुकसान भी बड़े पैमाने पर हुआ था। जिसे देखते हुए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *