Haryana: शुक्रवार को हिसार में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। किसानों और पुलिस के बीच झड़प बिजली की लाइन बिछाने पर हुई। इस दौरान किसान ने अपनी जमीन पर लाइन बिछाने पर बिजली निगम के अधिकारी पर हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने किसान को पकड़ लिया। बाद में किसानों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई।
किसानों और पुलिस के बीच झड़प
जानकारी के लिए बता दे कि पुलिस पकड़े गए किसान को गाड़ी में बैठा रही थी। जिसके बाद दूसरे किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों ने पुलिस कर्मियों के हाथों से लाठी को छिनने का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
किसान का कहना है कि जमीन मेरी है और पुलिस हमारे के साथ जबरदस्ती कर रही है कि बिजली की लाइन यहीं बिछाई जाएगी। जिसके बाद किसान ने बिजली निगम अधिकारी पर हमला कर दिया। बाद में पुलिस ने किसान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारी
गौरतलब है कि अग्रोहा खंड में किसानों ने बिजली निगम को बिजली लाइन बिछाने से मना कर दिया। इसको लेकर शुक्रवार को बिजली निगम के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे।पुलिस को देखते ही अग्रोहा के कालीरावण और खासा के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी हो गई।
किसानों ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि बिजली निगम कर्मचारियों ने हमारे खेतों में 30 मई को गड्ढे खोदने शुरू कर दिए। जिसको लेकर किसानों से कोई सहमति नहीं ली गई। अधिकारी फोर्स लगाकर धक्का शाही कर रहें हैं। सरकारी जमीन से लाइन खींच कर ले जाए। अगर कल कोई अनहोनी हो जाए, तब कौन भरपाई करेगा।