नई दिल्ली: आईपीएल 16 में चेन्नई सुपर किंग्स को बेहतरीन सफलता मिली। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांचवी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस दौरान सीएसकी की पूरी टीम के अलावा थाला के करोड़ो फैंस बेहद खुश और भावुक भी नजर आए। इस शानदार कामयाबी के साथ ही सीएसके की टीम के एक खिलाड़ी की भी किस्मत बुलंद हो गई। इस खिलाड़ी के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्हें इंटरनेशनल टीम में शामिल कर लिया गया है।
धोनी ने उज्जवल किया श्रीलंकाई गेंदबाज का भविष्य
इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले मेंमहेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व मेंचेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक खेल हुआ। सर जडेजा ने आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर छक्का और फिर अंतिम गेंद पर चौका जड़कर सीएसके कोअद्भुत जीत दिला दी। इस टूर्नामेंट में धोनी ने श्रीलंकाई मूल 20वर्षीय तेज गेंदबाजमथीशा पथिरानाका भविष्य उज्जवल कर दिया। आईपीएल केइस सीजन में धोनी के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज अब अपने देश के लिए इंटरनेशल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
मथीशा पथिराना को मिलानेशनल टीम का टिकट
महेंद्र सिंह धोनी हर बार नए गेंदबाज और बल्लेबाज को टीम में मौका देते हैं। इस बार भी आईपीएल में उन्होंने ऐसा ही किया। तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने सीएसके के लिए इस सीजन में डेब्यू किया। धोनी ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाजी का पूरा मौका दिया। मथीशा ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार गेंदबाजी की। थिराना ने कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आईपीएल के इस सीजन में उन्होंने 12 मैच में 19 विकेटचटकाएं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.01 का रहा.वहींउनका बेस्ट गेंदबाजी स्पेल 15 रन देकर 3 विकेट रहा। मथीशा को इस शानदार प्रदर्शन का बेहतरीन तोहफा भी मिला। उन्हें आगामी अफगानिस्तान दौरे के लिए श्रीलंका की इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है।