नई दिल्ली: आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। सीएसके को खिताब जीताने में सर जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। उनके प्रदर्शन की हर तरफ जमकर तारीफ की जा रही है। वहीं जडेजा ने जीत का श्रेय अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है।
जडेजा ने माही के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर छक्का और 6वीं बॉल पर चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिला दी। इसी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके 5वीं बार आईपीएल का चैंपियन बन गया। जडेजा ने इस जीत का क्रेडिट धोनी को दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है।
माही भाई आपके लिए कुछ भी- जडेजा
आईपीएल 2023 की ट्रॉफी उठाने के बादरवींद्र जडेजा ने जीत का पूरा श्रेय कप्तान धोनी को दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, पांचवी बार ट्रॉफी जीतना कमाल की बात है। अपने घरेलू मैदान में फैंस बड़ी तदाद में सपोर्ट करने आए थे। फाइनल की आखिरी रात वे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। सीएसके के फैंस को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। इस जीत का श्रेय अपने ही टीम के एक खास साथी एम एस धोनी को देना चाहता हूं। जडेजा ने लिखा हमने यह सिर्फ और सिर्फ अपने कप्तान धोनी के लिए किया है। सर जडेजा ने बड़े ही भावनात्मकता से कहा माही भाई आपके लिए तो कुछ भी।
हमें सपोर्ट कर रहे हैं वैसे ही हमेशा करें-जडेजा
जडेजा ने आगे लिखा, मैं बस यही सोच रहा था कि कुछ भी हो जाए मुझे स्विंग करने की जरुरत है। कुछ भी हो सकता था। मोहित धीमी गेंदबाजी कर रहा था, इसलिए मैंने सीधा शॉट मारने की कोशिश में था। उन्होंने कहा अपने सभी फैंस को बधाई देना चाहता हूं। वे जैसे हमें सपोर्ट कर रहे हैं वैसे ही हमेशा करते रहें। बता दें जडेजा ने जैसे ही विनिंग शॉट मारा चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा डग आउट उनकी ओर भाग पड़ा। धोनी को साथी खिलाड़ियों ने जीत की बधाई देनी शुरू की। इसी दौरान जडेजा दौड़ते हुए अपने कप्तान के पास आए और गले लग गए। माही ने भी जडेजा को खुशी से अपने गले से लगाते हुए गोद में उठा लिया और जीत का जश्न मनाया। इस दोनों खिलाड़ी बेहद भावुक नजर आए।