Haryana Weather: प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather:हरियाणा प्रदेश में आने वाले सप्ताह में मौसम खराब रहेगा। प्रदेश में 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।साथ ही मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया। इस दौरान तेज गरज और चमक के साथ बारिश होगी। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आस पास रहेगा। इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश में बीते 24 घंटे में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ा है। सबसे ज्यादा बारिश गुरुग्राम में 82.0 MM रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा प्रदेश के 6 जिलों में और रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। गुरुग्राम के अलावा कुरुक्षेत्र में 60.0 MM बारिश हुई। तीसरे नंबर पर अंबाला में 24.5 MM बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर में 28.5, करनाल में 14.0 MM बारिश और करनाल में 1.0 MM बारिश रिकॉर्ड की गई।

मई में 71 फीसदी हुई ज्यादा बारिश

मई महीने में हरियाणा प्रदेश में बीते सालों की तुलना में 71 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। मई महीने में हरियाणा में 15.2 एमएम बारिश होती है। इस बार जून महीने में 92 फीसदी बारिश कम होने का अनुमान है। जून में बारिश कम होने से धान की रोपाई पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। हरियाणा में प्रतिवर्ष 10 से 10 लाख हेक्टेयर धान की रोपाई होती है।

जून में बारिश कम होने की वजह से धान के उत्पादन पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन राहत की बात यह है कि जून के बाद आने वाले महीनों जुलाई और अगस्त में बारिश की कमी पूरी हो जाएगी। जून महीने में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। तापमान 45 डिग्री के पार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *