UP MLC Election: दोनों सीटों पर बीजेपी ने खिलाया कमल

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 2 सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो गया है। साथ ही गिनती के साथ ही इसके नतीजों की भी घोषणा हो गई है। दोनों ही एमएलसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिल गया है।पदमसेन चौधरी ने 279 मत हासिल करके जीत हासिल की। वहीं दूसरी सीट पर बीजेपी के ही मानवेंद्र सिंह भी विजयी हुए।वहीं समाजवादी पार्टी के रामकरन के प्रत्याशी को 116 वोट हासिल हुए।

सीएम योगी ने किया मतदान

विधान परिषद के उपचुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाला। उन्होंने ही सबसे पहले मतदान किया। सीएम योगी के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मतदान किया। वहीं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश ने भी मतदान किया। हालांकि उन्होंने कुछ भी बताने से मना करते हुए कहा कि ये गुप्त मतदान है। इस दौरान बृजेश पाठक और ओपी राजभर हाथ मिलाते हुए नजर आएं।

इन विधायकों ने नहीं डाला वोट

विधानसभा के 403 में से 396 विधायकों ने वोट डाला।वहीं समाजवादी पार्टी के 2 और सुभासपा के 1 विधायक मतदान नहीं कर सके। ये सदस्य जेल में बंद हैं जिसकी वजह से वोट नहीं डाल पाए। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। जबकि कांग्रेस के दोनों विधायक और बहुजन समाज पार्टी के एक विधायक ने भी मतदान नहीं किया।

दोनों सीटों पर बीजेपी विजयी

समाजवादी पार्टी के 109 विधायक और उनके साथ गठबंधन में शामिल रालोद के 9 विधायक हैं।बीजेपी एमएलसी लक्ष्मण प्रसाद ने इसी साल फरवरी मेंसिक्किम के राज्यपाल की शपथ ली थी। जिसके बाद उन्हें यूपी विधान परिषद सेइस्तीफा देना पड़ा। वहींबनवारी लाल के निधन के बाद एक और एमएलसी सीट खाली हुई थी। जिसके बादइन दोनों सीटों पर बीजेपी ने पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया था। जबकि सपा नेपूर्व एमएलसी रामजतन राजभर रामकरण निर्मल को मैदान में उतारा था। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *