Asia Cup 2023: एसीसी की बैठक में होगा आयोजन पर निर्णय, हाईब्रिड मॉडल के खिलाफ भारत

नई दिल्ली: एशिया कप के आयोजन पर भारत और पाकिस्तान के बीच रार जारी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजम सेठी के हाइब्रिड मॉडल का समर्थन करने से इंकार कर दिया है। इसी को लेकर एसीसी की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल से भारत सहमत नहीं

एशिया कप 2023 के आयोजन इसी साल सिंतबर महीने में होना है लेकिन इसके वेन्यू कोलेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। भारत और पाकिस्तान के बीच सहमति नहीं बन सकी है। बीसीसीआई पीसीबी के हाइब्रिड मॉडल का समर्थन करने पहले ही साफ मना कर चुका है। जिसके तहत टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमें पाकिस्तान में अपने सारे मैच खेलेंगी। जबकि इंडियन टीम अपने मुकाबले किसी न्यूट्रल जगह पर खेले।

ACC की बैठक में होगा अंतिम फैसला

एशिया कप के आयोजन पर कुछ दिन पहले एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष इसके सदस्य और बीसीसीआई सचिव जय के बीच मुलाकात हुई थी। इस दौरान जय शाह ने पाकिस्तान के हाईब्रिड मॉडल के तहत खेलने से मना कर दिया था। अब एसीसी की अगली बैठक में इसके आयोजन पर आखिरी फैसला लिया जाएगा।वहीं एसीसी के अन्य सदस्य देश श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस मामले पर अपना राय रख चुके हैं। इन सभी देशों को पाकिस्तान में एशिया कप टूर्नामेंट में खेलने से कोई परेशानी नहीं है।

गौरतलब है कि इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। जिसपर बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया। इसी को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच मन-मुटाव चल रहा है। पाकिस्तान इसका आयोजन अपने देश में ही कराने या फिर हाइब्रिड मॉडल के तहत कराने पर अड़ा है। जबकि भारत का कहना है कि एशिया कप का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *