Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, धूलभरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी

Delhi NCR Weather:सोमवार को एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने रंग बदला है। पहले दोपहर को तेज धूलभरी आंधी चली और बाद में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार को एक बार फिर से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था।

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश

बता दे कि रविवार रात को भी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम खुशगवार रहेगा और तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होती रहेगी। ऐसे में यह मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने रविवार को कहा था अगले 24 घंटों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होगी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मई के महीने में जिस तरह से बारिश हुई है उससे अब तक सामान्य से दोगुनी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर मई के महीने में 30.7 मिमी बारिश होती है लेकिन अब तक 77.7 मिमी बारिश हो चुकी है।

35-36 डिग्री के आसपास रहेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि मई महीने में काफी ज्यादा बारिश हो गई। ऐसे में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है। मौसम का ऐसा मिजाज 31 मई तक बना रहेगा। इस कारण से तापमान भी 35-36 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लोगों को गर्मी से जरूर थोड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *