Delhi Murder Case: वो खौफ़ के दस मिनट जिससे दहल उठा शाहबाद डेयरी, जानिये क्या बोली साक्षी की मां

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहबाद डेयरी के पास हुई 16 साल की लड़की की निर्मम हत्या के मामले में मृतक लड़की साक्षी की मां का बयान सामने आया है। उसकी मां का कहना है कि वो अपनी सहेली नीतू के यहां पिछले 10 दिनों से रुकी हुई थी। वो 10 वीं क्लास में पढ़ती थी। उसकी मां का कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए। वो आरोपी के बारे में नहीं जानती है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद साहिल सरफराज ने बीच सड़क में साक्षा की हत्या कर डाली। फिलहाल दिल्ली पुलिस CCTV की जांच में जुटी है और आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। अब जांच के बाद पता चलेगा कि मामले में लव जिहाद का एंगल है या नहीं।

एसी मैकेनिक का काम करता है आरोपी

एसी मैकेनिक है। उसके पिता का नाम सरफराज है। लड़की से उसकी दोस्ती थी। दोनों रिलेशनशीप में थे। कल उसका लड़की से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद 28 मई की रात उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लड़की पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

यूं सामने आया सारा मामला

ये हैवानियत शुरू होती है 8 बज कर 45 मिनट 32 सैकेंड पर। आरोपी लगातार लड़की को चाकू मारते जा रहा है। इस बीच एक लड़का हिम्मत करता है। उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसे दिखता है कि आरोपी नहीं मान रहा है तो वो भाग जाता है। इस दौरान कई लोग उसे चाकू मारता हुआ देखते है और वहां से गुजर जाते है।

शरीर में कई जगह थे घाव

करीब एक मिनट 6 सैकेंड तक वो पहले वार करता है। इसमें वो लड़की को न सिर्फ चाकुओं से गोदता है, बल्कि 5 से 6 बार पत्थर भी मारता है। एक बार तो चाकू लड़की के शरीर में फंस भी जाता है। लड़की खुद को बचाने की कोशिशें करती हैं, लेकिन वो सफल नहीं हो पाती। आसपास लोग चहलकदमी कर रहे हैं। कोई आरोपी को पकड़ने की हिमाकत नहीं दिखा पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *