IPL 2023 Ambati Rayudu: फाइनल से पहले धोनी को बड़ा झटका, रायडू का संन्यास का ऐलान

IPL 2023 Ambati Rayudu Retirement: भारतीय प्रीमियर लीग (IPL 2023) का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाना है। फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। सीएसके के स्टार बल्लेबाज अंबति रायडू (Ambati Rayudu) ने संन्यास का ऐलान कर दिया। फाइनल मुकाबला रायडू का आखिरी मैच होने वाला है।

रायडू का संन्यास का ऐलान

बता दे कि अंबति रायडू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह काफी लंबा सफर रहा है। मैंने फैसला किया है कि आज रात का फाइनल आईपीएल में मेरा आखिरी मैच होगा। मुझे वास्तव में इस ग्रेट टूर्नामेंट को खेलने में बहुत मजा आया। आप सभी का धन्यवाद। कोई यू-टर्न नहीं है।

अंबति रायडू ने आज होने जा रहे फाइनल मुकाबले से पहले तक 203 आईपीएल मैचों में भाग लिया। इस दौरान रायडू ने 28.29 की औसत से 4320 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 अर्धशतक और 1 शतक लगाए। रायडू का आईपीएल करियर 14 सालों का रहा। उन्होंने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेला।

14 साल का रहा आईपीएल करियर

गौरतलब है कि दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम रही है। अपने 14 साल के करियर में उन्होंने 11 प्लेऑफ 8 फाइनल खेले हैं। जिसमें वह 6 बार ट्राफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। हालांकि रायूड के लिए आईपीएल 2023 का सीजन कुछ खास नहीं रहा। वह 15 मैचों में 15.44 के एवरेज से 139 रन ही बना सके।

खास नहीं रहा सीजन 2023

जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल 2023 में अंबति रायडू को ज्यादातार मैचों में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल किया गया। इस सीजन में वह कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके लेकिन टीम की ओर से उन्हें लगातार खिलाया गया। आज उन्होंने मैच से पहले संन्यास की घोषणा कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *