Wrestler Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन पर आज दिल्ली पुलिस का सख्त रवैया दिखाई दिया। दिल्ली पुलिस ने कई भारतीय पहलवानों को हिरासत में लिया। साथ ही जंतर मंतर पर पहलवानों के टेंट को भी उखाड़ दिया। जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया और केन्द्र सरकार पर हमला बोला।
बता दे कि दिल्ली के जंतर मंतर पर भारतीय पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया एक महीना से ज्यादा धरना प्रदर्शन दे रही है। वह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। जिसको लेकर आज पहलवान नई संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करने जा रही थी।
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
जिसके बाद भारतीय पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई। दिल्ली पुलिस ने कई पहलवानों को हिरासत में लिया और जंतर-मंतर से पहलवानों का तंबू भी हटा दिया। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, राज्याभिषेक पूरा हुआ – अहंकारी राजा सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! वहीं पहलवानों के समर्थन में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं।
प्रियंका गांधी केन्द्र पर हमलावर
प्रियंका गांधी ने लिखा कि उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। बीजेपी सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है, पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।