मणिपुर हिंसा में सीएम बीरेन सिंह का दावा, हमने 40 उग्रवादियों को कर दिया है ढेर

इंफाल: मणिपुर में हुई हिंसा के बीच निकल कर बड़ी खबर सामने आ रही है। मणिपुर में उग्रवादियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हुई है इस मुठभेड़ में 40 से ज्यादा उग्रवादियों को मार गिराया गया है। यह दावा खुद मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने किया है।

यह है दावा

सूत्रों ने बताया कि रविवार सुवह तड़के दो बजे इंफाल घाटी और उसके आसपास के पांच इलाकों में एक साथ हमला किया गया। इस बीच, सीएम एन बीरेन सिंह ने बताया है कि अब तक राज्य के विभिन्न इलाकों में करीबन 40 आतंकवादी मारे गए है।

यह बोले सीएम

सीएम एन बीरेन सिंह ने सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि जिन आतंकवादी समूहों के बारे में कार्रवाई की गई है वे नागरिक आबादी के खिलाफ उन्नत हथियारों से हमले कर रहे थे। रिपोर्ट्स में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के हवाले से बताया गया है कि आतंकवादी समूह नागरिकों के खिलाफ एम -16 और एके -47 असॉल्ट राइफलों और स्नाइपर गन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे कई गांवों में घरों को जलाने के लिए आए थे।

शान्ति बनाये रखने की अपील की

इस दौरान सीएम बीरेन सिंह ने जनता से सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में बाधा नहीं डालने की अपील की। साथ ही उनसे सरकार में विश्वास रखने और सुरक्षा बलों का समर्थन करने का आग्रह किया। सिंह ने कहा कि हमने इतने लंबे समय तक कठिनाई का अनुभव किया है और हम राज्य को कभी बिखरने नहीं देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *