Islamabad: इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद धारा 144 लागू, कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी

Islamabad:पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई। इस्लामाबाद पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य है और हालात काबू में है। लेकिन कई जगहों से तोड़फोड़ और आगजनी की ख़बरें सामने आई हैं।

9 कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

बता दे कि, इमरान खान के अलावा इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से पीटीआई के 9 कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। पाक रेंजर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद इमरान खान को गिरफ्तार किया। पहले पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम में घुसने के लिए शीशों को तोड़ा और इसके बाद इमरान खान को गिरफ्तार किया।

हाईकोर्ट ने पुलिस को किया तलब

इमरान खान की पार्टी पीटीआई के वकील फैसल चौधरी ने इमरान की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। जिसके बाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आमेर फारूक ने इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख, आंतरिक मंत्रालय के सचिव और अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल को 15 मिनट के भीतर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान का गिरफ्तारी वारंट NAB रावलपिंडी ने 1 मई को जारी किया था और आज इस्लामाबाद में पाक रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इमरान खान इस्लामाबाद हाईकोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज कई मामलों में जमानत लेने पहुंचे थे। जहां पर पाक रेंजर्स को उन्हें गिरफ्तार करने का मौका मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *