Haryana: 69 साल के हुए सीएम मनोहर लाल…प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की उन्नति के लिए उठाए बड़े-बड़े कदम

चंडीगढ़: आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर भी उन्हें दिग्गजों से काफी बधाइयां मिल रही है। 5 मई 1954 को हरियाणा के रोहतक जिले की महम तहसील के निंदाना गांव में जन्में मनोहर लाल हरियाणा के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यक्रत हैं। आज सीएम मनोहर लाल के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों के लिए चलाई गई योजनाओं के बारे में बात करेंगे।

वैसे तो हरियाणा सरकार प्रदेश के नागरिकों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए नई-नई सरकारीयोजनाएं समय-समय पर पेश करती रहती है। हमेशा ही महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को ध्यान में रखकर योजनाएं पेश की जाती है। इस दौरान सिर्फ महिलाओं की बात करें तो सरकार राज्य के बेटियों को ध्यान में रखते हुए बहुत सी ऐसी योजनाएं लाई है जिससे आर्थिक रूप से बेबस या मजबूर महिलाओं और बेटियों को सहारा मिला है। जैसे-

महिला समृद्धि योजना (Haryana Mahila Samridhi Yojana) –सरकार द्वारा राज्य की अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए इस योजना का शुभारम्भ किया हैं। इस योजना के अंर्तगत महिलाओं को स्वरोजगार खोलने के लिए60 हज़ार रूतक का ऋण5 %ब्याज दरपर दिया जाता है। इसके साथ ही जो महिलाएं बीपीएल कार्ड धारक होंगी उन्हें दस हजार तक अनुदान राशि दी जाएगी।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना- इस योजना के तहत महिलाओं को 3 लाख रुपए तक का लोन दिलवाने की व्यवस्था की गई है। इस योजना को महिला विकास निगम द्वारा चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रेरित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। हालांकि इसकी अपनी कुछ शर्तें हैं। जैसे-

आवेदन के समय महिला उद्यमी की आयु 18- 60 साल के बीच होनी चाहिए।

आवेदनकर्ता महिला किसी बैंक से डिफाल्टर न हो।

महिला की पारिवारिक वार्षिक आय 5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

महिला हरियाणा राज्य की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ उठाकर महिलाएं अपना रोजगार शुर कर सकती हैं। जैसे- ऑटो रिक्शा, थ्री- व्हीलर, ई- रिक्शा, ब्यूटी पार्लर, सैल्यून, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ व अचार बनाना, फूड स्टॉल, बिस्किट, नमकीन आदि बनाना, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, टिफिन सर्विस इत्यादि काम कर सकती हैं।

विधवा पेंशन योजना- इस योजना को साल 2014 में पेश किया गया था। यह एक राज्य योजना है जिसके तहत योजना के नियमों में निर्धारित योग्यता मानदंडों के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के निराधार या निर्जन महिलाओं और विधवा को पेंशन दी जाती है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-दिशा, अटल सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 18 साल और उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के तहत पेंशन पाने के लिए पात्र हैं।

आपकी बेटी हमारी बेटी (Aapki Beti Hamari Beti Yojana)- इस योजना को हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार अनुसूचित जाति और बीपीएल परिवार में पैदा हुई पहली बेटी के जन्म पर 21,000 रुपये LIC में जमा कराती है। वहीं, किसी भी वर्ग की दूसरी बेटी होने पर भी यही राशि दी जाती है। बेटी के 18 वर्ष पूरे होने के बाद ही ये राशि निकाली जा सकती है।

इस योजना का उद्देश्य

आपकी बेटी हमारी बेटी का उद्देश्य राज्य में कन्यू भ्रूण हत्या रोकना, लिंगनुपात में सुधार और बालिकाओं को शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।

हरियाणा कन्यादान योजना (Haryana Kanyadan Yojana)- इस योजनाका शुभारम्भ राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवार की बेटियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है । इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए पहले 41 ,000 रूपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही थी जिसको बढाकर 51000 रूपये कर दिया (For the marriage of daughters, the amount of 41000 rupees has been increased to 51000 rupees.) गया है। हरियाणा कन्यादान योजना कोहरियाणा विवाह शगुन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के तहत राज्य के सभी वर्गों को लड़कियों को शादी के लिए अलग-अलग राशि निर्धारित की गई है।

हरियाणा लाडली योजना (Ladli Yojana Haryana)-के तहत सभी माता-पिता जो हरियाणा के निवासी हैंउन्हें वित्तीय प्रोत्साहन 5000 रुपये पाँच साल तक प्रति वर्ष दूसरी बच्ची के पैदा होने पर दिए जायेंगे। ये राशि किसान विकास पत्र के रूप में प्रदान की जाएगी। इस योजना में हरियाणा प्रदेश के सभी नागरिको को जोड़ा गया है चाहे उनकी जाति, पंथ, धर्म, आय या बेटों की संख्या कितनी भी हो। समाज में बालिकाओं के साथ जो व्यवहार किया जाता है उससे प्रभावित होकर हरियाणा सरकार ने समाज की मानसिकता को बढ़ाने के लिए लाडली योजना शुरू की।

हरियाणा लाडली योजना के उद्देष्य

Ladli Yojana Haryana का उद्देश्यकन्या भ्रूण हत्या के मामलों को खत्म करते हुए बालिकाओं के प्रति लोगों के रवैये में बदलाव लाना है। महिलाओं के घटते लिंगानुपात में सुधार और परिवारों में लड़कियों की संख्या में वृद्धि के लिए ही हरियाणा सरकारने योजना लाडली योजना लागू की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *