#HappyBirthdayManoharLal: ट्विटर पर छाए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, 69वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और अमित शाह समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको बधाई दी। बता दें कि 5 मई, 1954 को जन्मे मनोहर लाल हरियाणा के 10वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन के मौके पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा है- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, वह हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना कर रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री ने लिखा- हरियाणा के मुख्यमंत्री @mlkhattar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। गृह मंत्री ने आगे लिखा कि, मोदी जी के मार्गदर्शन में आप अपने कुशल नेतृत्व से लोगों के लिए लोकहितकारी शासन सुनिश्चित कर प्रदेश को प्रगति की नई ऊंचाईयों तक पहुंचा रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर पर सीएम मनोहर लाल को बधाई देते हुए लिखा- जनप्रिय राजनेता, हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!प्रभु श्री राम से आपके निरोगी एवं सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।

बता दें कि सीएम मनोहर लाल का जन्म 5 मई 1954 को हरियाणा के रोहतक जिले की महम तहसील के निंदाना गांव में एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। अगर उनकी शिक्षा की बात करें तो मनोहर लाल की प्रारंभिक पढ़ाई गांव के आनंदपुर हाईस्कूल से हुई। उन्होंने पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से 12वीं पूरा किया। इसके बाद वे दिल्ली चले गए, और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *