Haryana: कुरूक्षेत्र में सीएम मनोहर लाल का जनसंवाद शुरू, बोले- अब सिलेंडर के लिए नहीं लगानी पड़ती लाइन

Haryana:हरियाणा के सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) प्रदेशभर में जनसंवाद कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम ने कुरुक्षेत्र के धुराला गांव में जनसंवाद किया। इस दौरान सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।

सीएम ने जनसंवाद को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने कोरोना (Covid-19) जैसी महामारी का सामना किया। बीजेपी (BJP) ने डटकर इस महामारी का सामना किया। इस महामारी के खिलाफ जंग में लोगों ने बीजेपी का साथ दिया। भारत ने भी इस संकट के दौर में कई देशों की मदद की।

उज्जवला योजना बीजेपी की देन- सीएम

सीएम ने कहा कि बीजेपी लगातार देश को मजबूत करने का काम कर रही है। आज दुनियाभर के देश संकट के समय भारत की ओर देखते हैं। भारत ने इस महामारी के दौर में दुनियाभर के सामने मिशाल पेश की। देश में उज्जवला योजना बीजेपी की देन है। आज हर घर में उजाला है और लोगों को सिलेंडर के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ता।

धुराला में किया सीएम ने जनसंवाद

जानकारी के लिए बता दे कि सीएम मनोहर लाल आज शाम करीब 6 बजे तक कुरुक्षेत्र में रहेंगे। सीएम ने पहला जनसंवाद जिले के धुराला गांव में किया। गांव जाने से पहले सीएम ने महर्षि मारकंडेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। दूसरा जनसंवाद कार्यक्रम गांव ज्योतिसर के खेल मैदान में होगा। तीसरा और अंतिम जनसंवाद कार्यक्रम कम्युनिटी सेंटर गांव अभिमन्यूपूर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *