Priyanka Chopra की दर्दनाक एक्सपीरियंस, बोलीं- 30 की उम्र में एग्स फ्रीज, महीनों तक इंजेक्शन और दर्द से गुजरना पड़ा

नई दिल्ली: फिल्मी दुनिया में देखा जाय तो मां बनने के लिए आजकल ज्यादातर अभिनेत्रियां अब सरोगेसी की प्रक्रिया को अपनाती हैं। इस प्रक्रिया से मां बनने के बाद आमतौर पर लोग कहते हैं कि उन्हें मां बनने के दर्द से छुटकारा चाहिए इसीलिए अभिनेत्रियां सरोगेसी के माध्यम से मां बनना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन इस प्रक्रिया में कितनी तकलीफें झेलनी पड़ती है ये सिर्फ उन्हीं को पता होता है जो इस प्रक्रिया को अपनाती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के माध्यम से मां बनीं हैं। इस दौरान उन्हें क्या-क्या तकलीफें झेलनी पड़ी इसके बारे में उनका एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक एक्सपीरियंस थी।

फिल्म की शूटिंग के दौरान कराई थी एग्स फ्रीज

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सरोगेसी की मदद से मां बनी थी जिसके लिए उन्होंने 30के उम्र में एग्स फ्रीज करवा लिए थे। इस दौरान वो फिल्म क्वांटिको की शूटिंग कर रही थी। इस प्रक्रिया में हुईं तकलीफों के बारे में रिसेंट एक पोडकास्ट में बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्हें महीनों तक एग्स फ्रीज के लिए इंजेक्शन लेने पड़ते थे और इस प्रक्रिया का एक्सपीरियंस बहुत दर्दनाक रहा। इंजेक्शन लेने की वजह से बॉडी में हार्मोनल बदलाव भी आए थे।

प्रियंका को बच्चे बहुत पसंद है

इस दौरान पिछले साल 2022में अपनी बच्ची मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti marie chopra jona) का स्वागत करने वाली प्रियंका ने कहा कि, मैं उस समय शादी करने की कोई फैसला नहीं की थी। और उस समय कोई ऐसा व्यक्ति मिला भी नहीं था, जो भविष्य में मेरे बच्चे का पिता बन सके। प्रियंका ने बताया कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं, वे यूनिसेफ में बच्चों के साथ काम करती हैंऔर उन्हें बड़ों से कहीं अधिक समय बच्चों के साथ बिताना अच्छा लगता है।

मां की सलाह पर करवाई एग्स फ्रीज

मां बनना किसी भी औरत के लिए सौभाग्य की बात होती है ऐसे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 30के उम्र में एग फ्रीजिंग कराने की फैसला ली, क्योंकि एक उम्र के बाद औरतों को मां बनने में काफी दिक्कत आती है। प्रियंका इन्ही परेशानियों के कारण से Egg फ्रीजिंग करवा ली थी। प्रियंका करियर में काफी कुछ करना चाहती थी। इसीलिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा की सलाह को मानते हुए उन्होंने एग्स फ्रीज करवा दिए।

गायनेकोलॉजिस्ट हैं प्रियंका की मां

प्रियंका ने बताया कि एग्स फ्रीज कराने की सलाह उनकी मां मधु ने उन्हें दी थी। प्रियंका की मां एक गायनेकोलॉजिस्ट हैं, उनका मानना है कि 35 साल के बाद किसी भी औरत को मां बनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण प्रियंका चोपड़ा पूरी मेडिकल प्रोसेस के जरिए अपने एग्स को 30 साल की उम्र में ही फ्रीज करा दिया। प्रियंका चोपड़ा का ये सफर इतना आसान नहीं था।

मां बनने की पहले से ही थी चाहत

उन्होंने बतायाकिएग्स फ्रीज कराने की प्रक्रिया इतनी दर्द भरी थी कि उस दौरान उन्हें महीनों तक इंजेक्शन लेने थे। इसके वजह से उन्हें हर वक्त ब्लॉटिंग (पेट फूलना या सूजन) की शिकायत रहती थी। इंजेक्शन लेने की वजह से बॉडी में हार्मोनल बदलाव भी आए थे। साथ ही उन्होंने कहा मुझे हमेशा से बच्चे काफी पसंद थे। उन्हें हमेशा से पता था कि मुझे बच्चे चाहिए मेरी ये चाहत थी कि मैं मां बनूं क्योंकि बच्चों से मेरा गहरा लगाव है और कहीं न कहीं यही वजह रही थी कि मैं निक को डेट नहीं करना चाहती थी। क्योंकि उन्हें लगता था कि पता नहीं 25 की उम्र में निक को बच्चा चाहिए या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *