IPL 2023 RCB vs LSG:सोमवार को आईपीएल में आरसीबी (RCB) और एलएसजी (LSG) आमने-सामने होगी। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्यपूर्ण हैं। आरसीबी के गेंदबाजों के सामने लखनऊ के बल्लेबाजों का तूफान रोकने की बड़ी चुनौती होगी। पिछले मैच में लखनऊ ने आईपीएल (IPL) का दूसरा बड़ा स्कोर बनाया। पंजाब के खिलाफ मेयर्स, स्टोइनिस और निकोलस पूरन ने जमकर तबाही मचाई थी।
पिछले मैच में हारी थी आरसीबी
इस सीजन में हुई पहली भिड़ंत में लखनऊ की टीम ने बैंगलोर को एक विकेट से हराया था। ऐसे में बैंगलोर की टीम लखनऊ को उसके घर में हराकर हार का बदला चुकता करना चाहेगी। यह मैच इकाना स्टेडियम (Ikana Stadium) में शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फॉर्म में लखनऊ के बल्लेबाज
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लखनऊ ने इस सीजन में 8 मैच खेले हैं। जिसमें पांच में जीत और तीन में हार मिली हैं। लखनऊ का टॉप इस समय शानदार फॉर्म में चल रहा हैं। लखनऊ के पास केएल राहुल, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स और निकोलस पूरन जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं। इन बल्लेबाजों ने पंजाब के खिलाफ जमकर रनों की तबाही मचाई थी।
अगर आरसीबी की बात की करें तो अपने आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन केकेआर के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि, बल्लेबाजी में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला खूब चला था और उन्होंने इस सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक जमाया था। फाफ डुप्लेसी (Du Plesis) और ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) जरूर पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे।
लखनऊ और बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन….
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल, काइल मेयर्स, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग 11: विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, विजय कुमार वैशाख, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज।