बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने में अब बहुत कम समय बचा है। चुनाव में अपना परचम लहराने के लिए पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच चामराजनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग ने रिश्वत की पेशकश के आरोप में मामला दर्ज करने का निर्देश दे दिया है। भाजपा उम्मीदवार वी. सोमाना द्वारा अपने विरोधी जेडीएस उम्मीदवार को रिश्वत की पेशकश करने का एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
1860 की धारा के तहतहुई FIR दर्ज
वायरल ऑडियो क्लिप में कर्नाटक के चामराजनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वी सोमानाअपने विरोधी जेडीएस उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए रिश्वत की पेशकश करते सुनाई दे रहे हैं। इस क्लिप पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जिसके बाद नगर थाना चामराजनगर में आईपीसी की 1860 की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
चामराजनगर विधानसभा सीटके प्रत्याशी
कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चामराजनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार वी सोमाना चुनाव में उतरे हैं। उसी सीट पर जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी भी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है। इस सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से सी. पुत्तरंगा शेट्टीमैदान में हैं।
10 मई को होगी वोटिंग
बता दें कि 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अब चरम पर है। मैदान में उतरी सभी राजनीतिक पार्टियां अपना झंडा गाड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार प्रसार के लिए आज कर्नाटक दौरे पर हैं। सीएम योगी कर्नाटक में आज चार रैलियां करेंगे।इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि इस चुनाव के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।