बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है जिसके लिए मई 2023 में 224 सीटों पर चुनाव होना है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने 42 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 124 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 24 मार्च को जारी की थी जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल थे।अब कांग्रेस द्वारा 58 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किया जाना बाकी है।
पहली लिस्ट
दूसरी लिस्ट
बीजेपी ने नहीं की अभी उम्मीदवारों की घोषणा
बता दें कि कांग्रेस ने तीर्थल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व शिक्षा मंत्री किममाने रत्नाकर को मैदान में उतारा है। वहीं, इकबाल अंसारी को गंगावती सीट से और आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी विनय कुलकर्णी को धारवाड़ से मैदान में उतारा है। बात करें बीजेपी की तो सत्तारूढ़ भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
10 मई को होगा मतदान
इस बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव एक चरम में किया जाएगा। जिसके लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और रिजल्ट आएगा। अगर टक्कर की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है।
बात करें अगर पिछले चुनाव की तो विधानसभा चुनाव मई 2018 में हुआ था जिसमें जनता दल (सेक्यूलर) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के गठबंधन ने सरकार बनाई थी। इस दौरान H.D कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया था। वहीं, साल 2019 में विधानसभा में INC औरJD (S) के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया जिसके बाद बीजेपी ने राज्य सरकार का गठन किया और बी. एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाया गया। साल 2021 में 26 जुलाई को येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद बसवराज बोम्मई ने 28 जुलाई 2021 में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।