प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी अतीक अहमद समेत उसके गुर्गो पर लगातार यूपी पुलिस एक्शनश ले रही है। कुछ की अवैध संपत्तिया पर योगी सरकार का बुलडोजर चल चुका है, तो वहीं कुछ यूपी पुलिस द्वारा एनकाउंटर किया जा चुका है। यूपी पुलिस की ताबड़तोड़ कारवाई के चलते एनकाउंटर के डर से 18 साल से फरार अतीक का शूटर अब्दुल कवि यूपी पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंचा।
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तलाश में यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। माफिया अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके बेटे असद की तलाश जारी है। अतीक के बमबाज गुर्गे गुडडू मुस्लिम को पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। वहीं उनकी मदद करने के आरोप में अतीक के बहनोई को पुलिस पहले ही उठा चुकी है। अब अतीक के शूटर खुद यूपी पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंच रहे हैं।
अतीक के शूटर को सताया एनकाउंटर का डर
अतीक अहमद के गुर्गो को अब एकनाउंटर का डर सता रहा है। उसके शातिर शूटर अब यूपी पुलिस के पास आत्मसमर्पण करने के लिए पहुंच रहे हैं। राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि ने आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त और एनकाउंटर के भय से बुधवार के लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।बता दें पुलिस ने 3 मार्च को कवि के घर को जमींदोज कर दिया था। साथ उसके साथियों और मददगारों के पास 19 लोगों के पास से 44 असलहे बरामद किए थे।
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड अपहरण मामले में अतीक अहमद को दोषी पाया गया है। जिसके बाद प्रयागराज की एमपी-एमलए कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वो उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी है। अतीक गुजरात की साबरमती जेल में बंद है जिसे दिल्ली के तिहाड़ जेल शिफ्ट करने के लिए यूपी सरकार की तरफ से कानून प्रकिया पूरी की जा रही है।