IPL 2023: आईपीएल में कोरोना वायरस की एंट्री, इस दिग्गज कमेंटेटर को किया पॉजिटिव

IPL 2023:मंगलवार को आईपीएल फैंस के लिए एक बुरी ख़बर सामने आई। आईपीएल 2023 में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से एंट्री कर दी। जिससे एक दिग्गज कमेंटेटर कोरोना पॉजिटिव हो गया। इस समय आईपीएल का 16वां सीजन खेला जा रहा है। सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया।

आकाश चोपड़ा कोरोना पॉजिटिव

मंगलवार को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच से पहले यह बुरी ख़बर सामने आई। बता दे कि कोरोना पॉजिटिव होने वाले जाने माने क्रिकेटर और दिग्गज हिन्दी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा है। जिसकी जानकारी खुद आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दी।

कोविड ने फिर कर दी स्ट्राइक- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, रुकावट के लिए खेद है। कोविड ने फिर से स्ट्राइक कर दी है। कुछ दिनों के लिए कमेंट्री नहीं कर पाउंगा। युट्यूब पर भी कम दिखाई दूंगा, क्योंकि गला खराब है। कोरोना वायरस के लक्षण कम है। थोड़ा आप लोग देख लिजिएगा।

आगे कमेंटेटर ने लिखा कि कॉट एंड बोल्ड कोविड। सी वायरस फिर से हो गया है। अभी हल्के लक्षण हैं। सब कुछ कंट्रोल में है। कुछ दिन कमेंट्री से दूर रहूंगा। उम्मीद है मजबूती से वापसी करूंगा। जिसके बाद फिर धमाकेदार कमेंट्री शुरू हो जाएगी।

दिल्ली और गुजरात के बीच होगा मैच

जानकारी के लिए बता दे कि आज मंगलवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह 16वें सीजन का सातवां मैच हैं। दिल्ली की कमान डेविड वार्नर संभाल रहे हैं। गुजरात की कप्तानी इस बार भी हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *