एसबीआई का सर्वर हुआ डाउन, ग्राहक सुबह से हो रहे हैं परेशान

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक के कई ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नेट बैंकिंग और यूपीआई सेवा के लिए ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई उपयोगकर्ताओं ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर बैंक सर्वर धीमी होने के कारण हो रही परेशानी के बारे में बताया है।

एसबीआई योनो एप्प में आ रही है दिक्कत

इन ट्वीट्स में लोगों ने सर्वर डाउन और नॉन-रिस्पॉन्सिव होने की बात कही है। एसबीआई की जो सेवाएं प्रभावित हैं उनमें नेट बैंकिंग, यूपीआई भुगतान और आधिकारिक एसबीआई ऐप (योनो) शामिल हैं।

ट्वीट के माध्यम से दी जा रही है जानकारी

इससे पहले 1 अप्रैल, 2023 को एसबीआई ने सर्वर रखरखाव की सूचना दी थी। वार्षिक समापन गतिविधियों के कारण बजे तक YONO/UPI की सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। दोपहर एक बजकर 30मिनट से चार बजकर 43मिनट तक इंटरनेट बैंकिंग, योनो और यूपीआई सेवाओं को बाधित रहने की बात कही गई थी। भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

सुबह से हो रही है दिक्कत

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नेट बैंकिंग समेत कई सेवाएं सोमवार सुबह से ही ठप हैं। कई उपभोक्ताओं ने फंड ट्रांसफर में आने वाली दिक्कतों की शिकायत भी की है। बता दें कि एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं के अलावा यूपीआई और योनो ऐप से जुड़ी सेवाएं भी काम नहीं कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *