पीएम मोदी का भोपाल दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

भोपाल: प्रधानमंत्री आज भोपाल के दौरे पर रहेंगे। पीएम संयुक्त कमांडर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन तैयार, पुनरुथान, प्रासंगिक थीम पर आयोजित किया गया है। इसके बाद रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

भाजपा ने दी यह जानकारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि इंदौर के पटेल नगर मंदिर की घटना में श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हुई है। भारतीय जनता पार्टी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा एवं पूरा प्रशासन द्वारा घटना के रेस्क्यू ऑपरेशन करने का प्रयास किया गया, जिससे प्रशासन को अनेक श्रद्धालुओं को बचाने में सफलता मिली है।

प्रधानमंत्री आर्मी के कार्यक्रम में लेंगे भाग

एक अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्मी के कार्यक्रम के बाद एक बड़ी सौगात मध्य प्रदेश को देंगे। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन को लेकर उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही थी।

सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त

भोपाल मण्डल के रानी कमलापति स्टेशन पर 1 अप्रैल को संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टि से स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर-01 की तरफ से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म नम्बर-1 की तरफ स्थित आरक्षित और अनारक्षित काउंटर को अस्थाई रूप से बन्द रखा जाएगा। प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 की ओर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा एवं ड्राप एंड गो की सुविधा भी नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *