कॉमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, आज लागू होंगे टैक्स स्लैब में यह बड़े बदलाव

नई दिल्ली: आज देश में दो बडे़ बदलाव किये गए हैं। एक तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में कमी की गई है। दुसरा आज से टैक्स स्लैब में भारी बदलाव किया गया है। नया वित्त वर्ष नए बदलावों को लेकर आ रहा है, जिनका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी, 2023 को पेश किए गए बजट में जिन बदलावों का एलान किया गया था। वह 1 अप्रैल से देश भर में लागू हो जाएंगे। इस कारण 1 अप्रैल से बदलने जा रहे नए नियमों के बारे में आपको पता होना जरूरी है।

यह होगा नया नियम

1 अप्रैल से नए टैक्स स्लैब से जुड़े नियमों के लागू होने के बाद आपको 7 लाख रुपये तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। इस वित्त वर्ष से टैक्स छूट सीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है।

नई आयकर व्यवस्था होगी लागू

इसके अलावा 50 हजार रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन देने की भी शुरुआत की गई है। ऐस में 1 अप्रैल से नई कर व्यवस्था के लागू होने के बाद आपकी 7.5 लाख रुपये तक की आमदनी टैक्स फ्री रहेगी। इसके अलावा नई आयकर व्यवस्था डिफॉल्ट रूप से लागू होगी।

पेट्रोल डीजल और गैस के दाम में यह हैं बदलाव

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव करती हैं। इसके अलावा मार्च की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे

वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम महीने के पहले दिन यानी आज 1 अप्रैल 2023 को ही घट गए हैं। इस सिलेंडर के दाम लगभग 91.50 रुपये तक घटे हैं। जहां एक तरफ पूरे साल इस सिलेंडर के दाम घटते-बढ़ते रहे, तो वहीं अब इसके दामों को थोड़ा कम किया गया है।

सोने को लेकर यह किया बदलाव

नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। इस नंबर के जरिए ये पता करना संभव होगा कि कोई सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं। अब चार डिजिट वाली हॉलमार्किंग पूरी तरह बंद हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *