पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने दसवीं का भी रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 81.04 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जिसमें मोहम्मद रुमान अशरफ ने 489 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 97.8 परसेंट मिले हैं। इसके साथ ही दूसरे और तीसरे स्थान पर लड़कियों ने कब्जा किया है। विद्यार्थी अपना रिजल्टअधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.inपर जाकर चेक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में टॉप की लिस्ट पर लड़कियों ने कब्जा किया है लेकिन दसवीं के रिजल्ट में पूरे राज्य में मोहम्मद रुमान अशरफ, 489 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर नम्रता कुमारी- 486- 97.2 और ज्ञानी अनुपमा- 486- 97.2 रहीं औऱ तीसरे स्थान पर संजू कुमारी- 96.8, भावना कुमारी- 96.8 और जैतरत कुमारी पंडित- 96.8 रहे।
इस वेबसाइट पर चेक सकते हैं रिजल्ट
विद्यार्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.comया biharboardonline.bihar.gov.inपर जाकर चेक कर सकते हैं।बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्टूडेंट्स बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड व रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
टॉपर्स को मिलेगा इनाम
आपको बता दें कि बिहार राज्य सरकार की ओर से पहले ही घोषणा होचुकी है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के टॉपर्स को 1 लाख रुपये का कैश इनाम मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर भी दिया जाएगा।
10 से 22 फरवरी के बीच आयोजित हुए थे एग्जाम
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर हुई थी जिसमें 6.3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।