Haryana Recruitment: हरियाणा में खेल विभाग में जल्द भर्ती की जाएगी। खेल विभाग में 659 पद खाली पड़े हैं। जिसके लिए विभाग प्रस्ताव भेज चुका हैं। अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और खेल विभाग के खाली पदों को भरा जाएगा। साथ ही 8 प्रमुख कोच को भी रखा जाएगा। हालांकि खेल विभाग में ये भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए की जाएंगी।
सीएम के पास है खेल विभाग
जानकारी के लिए बता दे कि प्रदेश का खेल विभाग सीएम मनोहर लाल के पास है। महिला छेड़छाड़ मामले के बाद पूर्व खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद इस विभाग को खुद सीएम देख रहे हैं। सीएम प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।
इन पदों पर होगी भर्तियां
बता दे कि, खेल विभाग में भर्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से अनुबंध के आधार पर होगी। विभाग में 202 जूनियर कोच, 254 ग्रांऊडमैन और 203 चौकीदार-सह-माली-सह-सफाई कर्मचारी के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसके लिए विभाग सीएम के पास प्रस्ताव भेज चुका हैं। इसके अलावा पंचकूला में स्थापित की जा रही खेल अकादमी के लिए एक प्रबंधक, 8 प्रमुख कोच, तीन खेल फिजियोथेरेपिस्ट, एक डाइटीशियन और एक साइकोलॉजिस्ट की भी मांग की गई।
खेल विभाग का बढ़ाया बजट
गौरतलब है कि हरियाणा में खेल बजट को बढ़ाया गया। साल 2022-23 में खेल विभाग के लिए 540.5 करोड़ रुपए बजट रखा गया था, जिसे बढ़ाकर 566.04 करोड़ रुपए कर दिया गया। जिसके बाद खेल विभाग में कोई भी पद खाली नहीं रखा जाएगा। सीएम मनोहर लाल का कहना है कि प्रदेश में लगातार खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। खल विभाग में किसी भी प्रकार की कोई वित्तीय कमी नहीं आने दी जाएगी।