India Cricket Team: सोमवार कोबसीसीआई (BCCI) ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (BCCI Contract List) को जारी कर दिया। इस लिस्ट में कुछ खिलाड़िंयों को बल्ले-बल्ले हुई तो वहीं कुछखिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा। इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुल 26 खिलाड़ियों को जगह दी गई। इसमें कुछ खिलाड़ियों को बीसीसीआई (BCCI) ने मोटी रकम दे दी है जबकि कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिनका बीसीसीआई ने डिमोशन कर दिया।
चलिए आपको अब इस पूरी कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के बारे में बताते हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बड़ा फायदा हुआ। जडेजा इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए सबसे ज्यादा कमाई वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में आ गए। जडेजा A+ ग्रेड में आ गए हैं इसके आलावा अक्षर पटेल (Axar Patel) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भी इस लिस्ट में फायदा मिला। दोनों ग्रेड A में शामिल हो गए हैं। इससे पहले अक्षर पटेल B और हार्दिक C ग्रेड में थे।
बता दे कि, बीसीसीआई की ओर से जारी की गई इस सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों की जेब पर भी असर पड़ा। केएल राहुल (KL Rahul) को ग्रेड A से हटाकर गेंद B में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा, ऋद्धिमान साहा, भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और ऑलराउंडर दीपक चाहर की इस लिस्ट से बाहर कर दिया गया।
खिलाड़ियों की ग्रेड लिस्ट
ग्रेड A+ (7 करोड़): विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड A (5करोड़): हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी,ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल।
ग्रेड B (3करोड़): चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल।
ग्रेड C (1 करोड़): उमेश यादव, शिखर धवन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत।