अतीक अहमद के छूटे पसीने, साबरमती जेल में हुई तलाशी, आपत्तिजनक चीजें बरामद

गुजरात: उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस और एसटीएफ टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। योगी सरकार माफिया अतीक अहमद की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, जहां शुक्रवार को रातभर ऑपरेशन जेल चला। अतीक के अहमद की बैरक में बॉडी वार्न कैमरे से लैस टीमें पहुंचीं, जहां पूरी बैरक की तलाशी ली गई। जेल में पुलिस अधिकारियों के सर्च ऑपरेशन के दौरान माफिया अतीक के पसीने छूट गए।

बैरक से आपत्तिजनक चीजें बरामद

रिपोर्ट के अनुसार सर्च ऑपरेशन में माफिया अतीक अहमद, पूर्व आईएएस प्रदीप शर्मा, टीएमसी नेता साकेत गोखले समेत अन्य अपराधियों की तलाशी ली गई। इस दौरान जेलों से मोबाइल, गांजा, हेरोइन के अलावा काफी चीजें बरामद की गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ऑपरेशन जेल के बाद अब जेल अधिकारियों की सामत आने वाली है। बता दें गुजरात में 7 जिला जेलों के अलावा 11 उप जेल और 1 महिला जेल के साथ 2 ओपन जेल और दो स्पेशल जेल हैं।

गृह राज्य मंत्री का औचक निरीक्षण

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी कुछ दिन पहले गुजरात की जेल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद ऑपरेशन जेल चलाया गया। इस ऑपरेशन को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंन्द्र पटेल ने अपने डैशबोर्ड पर देखा। ऑपरेशन जेल को बड़े ही गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया। इसकी गोपनीयता से पुलिस महकमे के अधिकारी भी आश्चर्य रह गए।

अतीक अहमदहाई सिक्योरिटी बैरक में बंद

माफिया अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में कई सालों से बंद है। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश के बाद उसे यूपी की जेल से साबरमती जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। गत 24 फरवरी को उमेश पाल की प्रयागराज में सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में अतीक अहमद का नाम सामने आया है। घटना वाले फुटेज में उसका बेटा असद और उसके गुर्गे गोलियां चलाते हुए देखे गए। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

बताया ये भी जा रहा है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी इस हत्याकांड की साजिश में शामिल थी। जिसके खिलाफ यूपी पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। इस हत्याकांड के बाद साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। उसके ऊपर पुलिस की टीमें चौकस निगरानी रखी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *